झारखंड समाचारट्रेंडिंगट्रेनस्थानीय समाचार
Trending

दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत,रेलवे चलाएगा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

आनंद विहार-सबौर स्पेशल साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड से गुजरेगी, त्योहारों में घर लौटने वालों को मिलेगी सुविधा

Views: 33
0 0
Read Time:3 Minute, 40 Second

रिपोर्ट : सोनू कुमार,

साहिबगंज: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की जद्दोजहद कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली-हावड़ा और आनंद विहार टर्मिनल-सबौर के बीच चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। खासकर आनंद विहार-सबौर स्पेशल के साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड से गुजरने के कारण इस क्षेत्र के यात्रियों को भी आवागमन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

आनंद विहार-सबौर स्पेशल चार-चार दिन चलेगी

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार-सबौर स्पेशल 6, 7, 11 और 12 नवंबर को आनंद विहार से सुबह 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे सबौर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04065 सबौर-आनंद विहार स्पेशल 7, 8, 12 और 13 नवंबर को सुबह 11 बजे सबौर से रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 1:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर होगा। ट्रेन साहिबगंज और बरहरवा रेलखंड से होकर गुजरेगी। इसमें वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत,रेलवे चलाएगा दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच भी चलेगी अतिरिक्त ट्रेन

ट्रेन संख्या 04054 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 4, 5, 7, 11 और 12 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04053 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर को रात 1:40 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

आरक्षण की तारीख जल्द होगी घोषित

रेलवे के अनुसार, दोनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण शुरू होने की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही दीपावली और छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों को सफर के लिए एक अतिरिक्त विकल्प भी उपलब्ध होगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button