झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

तीनपहाड़ में पहली बार बना जेटेट परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई परीक्षा, मोबाइल और स्मार्टवॉच ले जाने पर रही पाबंदी

Views: 18
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

रिपोर्ट : अनिकेत कुमार,

तीनपहाड़:-झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 को लेकर रविवार को तीनपहाड़ में पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया. तीनपहाड़ उच्च विद्यालय को केंद्र बनाये जाने के बाद सुबह से ही परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी. परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह दिखा. पहली पाली में कक्षा छह से आठ तक के अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई.

परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गयी. जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया. निर्धारित समय सुबह नौ बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया गया. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी.

तीनपहाड़ में पहली बार बना जेटेट परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था की कमान

परीक्षा केंद्र की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने राजमहल के अंचलाधिकारी मो. यूसुफ पहुंचे. वहीं, तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव भगत पुलिस बल के साथ केंद्र पर मुस्तैद रहे. पुलिस की निगरानी में अभ्यर्थियों की जांच और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करायी गयी. परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी और कदाचार की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गयी.

मोबाइल से लेकर स्मार्टवॉच तक पर पाबंदी

परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था. बैग, पर्स, किताबें और नोट्स भी प्रतिबंधित रहे. नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रवेश द्वार पर विशेष जांच की व्यवस्था की गयी थी.

तीनपहाड़ में पहली बार बना जेटेट परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र जरूरी

अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट, मूल फोटो पहचान पत्र और पारदर्शी बॉडी वाला बॉलपॉइंट पेन साथ रखना अनिवार्य किया गया था. निर्धारित समय पर गेट बंद होने के बाद प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया. पहली बार परीक्षा केंद्र बनने के कारण रविवार को तीनपहाड़ हाईस्कूल में सुबह से दोपहर तक अभ्यर्थियों की आवाजाही और गहमागहमी बनी रही.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button