अभाविप ने तेज की तैयारी, झारखंड से पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के जुटने का दावा
‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ-छात्र गर्जना’ कार्यक्रम को लेकर साहिबगंज में बनी आंदोलन की रणनीति, 300 विद्यार्थियों को रांची ले जाने का लक्ष्य

रिपोर्ट : सोनू कुमार,
साहिबगंज:-रांची में 3 नवंबर को प्रस्तावित ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ-छात्र गर्जना’ कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कार्यक्रम में साहिबगंज जिले से 300 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को अभाविप साहिबगंज नगर इकाई की बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति बनायी गयी। विद्यार्थियों को गोलबंद करने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों तक संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय मुद्दों पर विद्यार्थियों को एकजुट करने की तैयारी
बैठक में झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत साह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के विरुद्ध उठने वाली आवाजों, भारत के विभाजन की मांग करने वाले विचारों तथा चिकन नेक जैसे सामरिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र को लेकर दिये जा रहे विवादित बयानों पर चर्चा की। इन मुद्दों के विरोध में परिषद की ओर से चलाये जा रहे देशव्यापी आंदोलन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
झारखंड से पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के जुटने का दावा
अभाविप के अनुसार, रांची में आयोजित होने वाली छात्र गर्जना में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इस छात्र समागम के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय और लोकतांत्रिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। साहिबगंज से 300 से अधिक विद्यार्थियों को रांची पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राष्ट्रहित के मुद्दों पर मुखर रहेगी परिषद : इंद्रजीत साह
प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत साह ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राष्ट्रीय संप्रभुता और हितों से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रहित के साथ राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाती रही है। तीन नवंबर को रांची में होने वाली छात्र गर्जना विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी और लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का मंच बनेगी।
शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचाया जा रहा कार्यक्रम का संदेश
नगर मंत्री चंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्र गर्जना को लेकर साहिबगंज के विद्यार्थियों में उत्साह है। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संपर्क कर विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। संगठन का लक्ष्य है कि साहिबगंज से 300 से अधिक विद्यार्थी रांची पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और संगठनात्मक समन्वय पर जोर दिया गया।
ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश छात्रा सह प्रमुख निधि सिंह, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, नगर सह मंत्री लक्ष्मी कुमारी, दीपिका कुमारी, पूर्णव कुमार, अनुप्रासन कुमार, अमन भगत, नीरज यादव, समीर कुमार, अविनाश साह, बादल कुमार, रोशन कुमार और राजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।साहिबगंज ।: रांची में 3 नवंबर को प्रस्तावित ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ-छात्र गर्जना’ कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कार्यक्रम में साहिबगंज जिले से 300 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को अभाविप साहिबगंज नगर इकाई की बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति बनायी गयी। विद्यार्थियों को गोलबंद करने और अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों तक संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय मुद्दों पर विद्यार्थियों को एकजुट करने की तैयारी
बैठक में झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत साह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के विरुद्ध उठने वाली आवाजों, भारत के विभाजन की मांग करने वाले विचारों तथा चिकन नेक जैसे सामरिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र को लेकर दिये जा रहे विवादित बयानों पर चर्चा की। इन मुद्दों के विरोध में परिषद की ओर से चलाये जा रहे देशव्यापी आंदोलन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
झारखंड से पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के जुटने का दावा
अभाविप के अनुसार, रांची में आयोजित होने वाली छात्र गर्जना में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। इस छात्र समागम के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय और लोकतांत्रिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। साहिबगंज से 300 से अधिक विद्यार्थियों को रांची पहुंचाने की जिम्मेदारी को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राष्ट्रहित के मुद्दों पर मुखर रहेगी परिषद : इंद्रजीत साह
प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रजीत साह ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। राष्ट्रीय संप्रभुता और हितों से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रहित के साथ राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाती रही है। तीन नवंबर को रांची में होने वाली छात्र गर्जना विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी और लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का मंच बनेगी।
शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचाया जा रहा कार्यक्रम का संदेश
नगर मंत्री चंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्र गर्जना को लेकर साहिबगंज के विद्यार्थियों में उत्साह है। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संपर्क कर विद्यार्थियों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। संगठन का लक्ष्य है कि साहिबगंज से 300 से अधिक विद्यार्थी रांची पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और संगठनात्मक समन्वय पर जोर दिया गया।
ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में प्रदेश छात्रा सह प्रमुख निधि सिंह, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, नगर सह मंत्री लक्ष्मी कुमारी, दीपिका कुमारी, पूर्णव कुमार, अनुप्रासन कुमार, अमन भगत, नीरज यादव, समीर कुमार, अविनाश साह, बादल कुमार, रोशन कुमार और राजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()





