पाकुड़
Trending

लोको रनिंग स्टाफ की छह सूत्रीय मांगों को लेकर एक नवंबर को सम्मेलन।

छह सूत्रीय मांगों को लेकर साहिबगंज में जुटेंगे रेलकर्मी, आंदोलन की भावी रणनीति पर होगी चर्चा

Views: 30
0 0
Read Time:4 Minute, 15 Second

रिपोर्ट:-सोनू कुमार,

साहिबगंज:-लंबी ड्यूटी, अपर्याप्त विश्राम और लगातार बढ़ते कार्यदबाव के खिलाफ लोको रनिंग स्टाफ ने अब आर-पार की लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। रेलकर्मियों के अधिकारों और कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) की साहिबगंज शाखा एकजुटता की ताकत दिखाने जा रही है। एक नवंबर को सुबह 10 बजे साउथ कॉलोनी स्थित एलआरसी कार्यालय में अधिकार उद्घोषणा सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें छह सूत्रीय मांगों को लेकर रेल प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद करने और आंदोलन की भावी रणनीति तय की जाएगी।

ड्यूटी की सीमा तय करने से लेकर पर्याप्त विश्राम तक की मांग

एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि लोको पायलट और रनिंग स्टाफ की जिम्मेदारी बेहद संवेदनशील है। ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए कर्मचारियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके बावजूद लंबी ड्यूटी और पर्याप्त विश्राम की कमी कर्मचारियों के सामने गंभीर चुनौती बनी हुई है। इसी को लेकर संगठन ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं।

लोको रनिंग स्टाफ की छह सूत्रीय मांगों को लेकर एक नवंबर को सम्मेलन।

इनमें साइन ऑन से साइन ऑफ तक अधिकतम नौ घंटे की ड्यूटी, प्रत्येक सप्ताह लगातार 46 घंटे का विश्राम, ड्यूटी पर निकलने के 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी, प्रतिदिन कम से कम 30 प्रतिशत कर्मचारियों को अवकाश की स्वीकृति, लगातार दो रात्रि ड्यूटी के बाद मुख्यालय में अनिवार्य नाइट रेस्ट तथा विश्राम अवधि से अलग दो घंटे का तैयारी एवं कॉल बुक समय निर्धारित करना शामिल है।

10 दिसंबर से देशव्यापी सशक्तिकरण अभियान की तैयारी

एसोसिएशन ने मांगों को केवल सम्मेलन तक सीमित नहीं रखने का निर्णय लिया है। 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर छह सूत्रीय सशक्तिकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके जरिए रेल प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को संगठित तरीके से उठाने के साथ देशभर के लोको रनिंग स्टाफ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बनेगी आंदोलन की रणनीति

सम्मेलन में कॉमरेड आरआर भगत, गौतम गोस्वामी, रघुनाथ शील, तन्मय राय, जेके मंडल, एमके राय और पीआर भारती समेत कई वरिष्ठ रेलकर्मी एवं संगठन के नेता शामिल होंगे। शाखा अध्यक्ष रवि रंजन, सचिव एनके प्रभाकर और कोषाध्यक्ष दिवाकर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

शाखा सचिव एनके प्रभाकर ने कहा कि रनिंग स्टाफ की मांगें केवल सुविधाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों से जुड़ी हैं। उन्होंने मंडल के सभी रनिंग कर्मचारियों से सम्मेलन में शामिल होकर एकजुटता प्रदर्शित करने और अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button