
Views: 48
Read Time:1 Minute, 24 Second
लातेहार में अवैध डोडा की खरीद-बिक्री के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
लातेहार। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में अवैध डोडा के भंडारण और खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त नरसिंह गंझू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरसिंह गंझू, पिता फुदन गंझू, निवासी ग्राम डाकादिरी, थाना बारियातू, जिला लातेहार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बारियातू थाना कांड संख्या 24/2026 के तहत दर्ज मामले में की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(b), 18(c), 22(b) एवं 25 के तहत मामला दर्ज है। उस पर अवैध डोडा के भंडारण और खरीद-बिक्री में संलिप्त होने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]()




