झारखंड समाचारट्रेंडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Pakud:ड्यूटी के दौरान काल बनी मालगाड़ी की रफ्तार, CISF हेड कांस्टेबल की मौत

Pakud News

Views: 8
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second
  • पतना में चलती मालगाड़ी से गिरकर गयी जान, कुंवरपुर-इमली चौक के बीच हुआ हादसा; ओडिशा के रहने वाले थे अशोक कुमार घड़ेई

पतना:- ड्यूटी निभाते वक्त हुए हादसे में सीआईएसएफ के 47 वर्षीय हेड कांस्टेबल अशोक कुमार घड़ेई की मौत हो गयी। बुधवार देर रात ललमटिया से फरक्का एनटीपीसी जाने वाली एमजीआर रेल लाइन पर कुंवरपुर और इमली चौक के बीच 21 किलोमीटर मार्क के समीप यह हादसा हुआ। कोयला लदी मालगाड़ी पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सीआईएसएफ के जवानों और अधिकारियों में शोक व्याप्त है।

चलती मालगाड़ी पर ड्यूटी के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार घड़ेई फरक्का स्थित सीआईएसएफ यूनिट एफएसटीपीपी में पदस्थापित थे। बुधवार देर रात वह कोयला लदी मालगाड़ी पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। उनके साथ एक-दो अन्य जवान भी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मालगाड़ी के चलने के क्रम में अचानक झटका लगा, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे में उनकी जान चली गयी।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद साथ ड्यूटी कर रहे जवानों ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही रांगा थाना पुलिस सक्रिय हुई और हेड कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया।

Pakud:ड्यूटी के दौरान काल बनी मालगाड़ी की रफ्तार, CISF हेड कांस्टेबल की मौत

ओडिशा के ढेंकनाल के रहने वाले थे अशोक

मृतक अशोक कुमार घड़ेई के पिता का नाम आनंद चंद्र घड़ेई बताया गया है। वह ओडिशा के ढेंकनाल जिले में श्रीअरविंद नगर के समीप के निवासी थे। घटना की जानकारी सीआईएसएफ के वरीय अधिकारियों और एनटीपीसी प्रबंधन को दी गयी। समाचार भेजे जाने तक सीआईएसएफ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और एनटीपीसी के कई अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना थी।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत से सीआईएसएफ के जवानों और अधिकारियों में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Loading

Pakud:ड्यूटी के दौरान काल बनी मालगाड़ी की रफ्तार, CISF हेड कांस्टेबल की मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button