झारखंड समाचारस्थानीय समाचारहजारीबाग
Trending

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी दुकान में डकैती के पांच आरोपी गिरफ्तार

हथियार के बल पर डकैती करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, सोना-चांदी और हथियार बरामद

Views: 9
0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second

चौपारण ज्वेलरी दुकान डकैती कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग संवाददाता। हजारीबाग पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावा स्थित वैष्णवी ज्वैलरी शॉप में हथियार के बल पर हुई डकैती की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहिउद्दीन अंसारी, गुलजार अंसारी, सद्दाम अंसारी, सोबराती अंसारी और शेख जमील के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का मार्च भी निकाला और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अज्ञात अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। वारदात को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल और हेलमेट का इस्तेमाल किया गया था।

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी दुकान में डकैती के पांच आरोपी गिरफ्तार

सोना-चांदी के आभूषण और हथियार बरामद

पुलिस की छापेमारी टीम ने धनबाद के हरिना, कतरास स्थित जय ज्वेलर्स से लूटे गए 48.26 ग्राम सोने और लगभग 4.051 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा चौपारण थाना क्षेत्र के ढाब सलोनिया में क्रशर के पास स्थित एक टूटे-फूटे मकान से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक चाकू, एक पेचकस और एक प्लास बरामद किया गया है।

कई जिलों में ज्वेलरी दुकानों की रेकी करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे घटनाओं को अंजाम देने से पहले हजारीबाग, गिरिडीह और जमशेदपुर समेत विभिन्न इलाकों में ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पूर्व में भी डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में जेल भेजा जा चुका है।

जांच के दौरान पुलिस को 10 सितंबर की रात गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में लूटपाट की घटना में भी आरोपियों की संलिप्तता की जानकारी मिली। वहीं, 9 सितंबर 2026 की रात चांडिल थाना क्षेत्र में पटरी किनारे बस स्टैंड के पास एक सोना व्यापारी के घर लूटपाट कर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने की घटना में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और बरामद सामान के आधार पर अन्य घटनाओं की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button