झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए 50 वर्षीय लल्लू मोदी, दोनों पैर कटे

साहिबगंज में दर्दनाक रेल हादसा,ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के दोनों पैर कटे

Views: 32
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

साहिबगंज:-साहिबगंज के कॉलेज रोड स्थित चैती दुर्गा मंदिर के सामने शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय लल्लू मोदी गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में उनके दोनों पैर कट गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ. पिंकू चौधरी ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए 50 वर्षीय लल्लू मोदी, दोनों पैर कटे

रेलवे लाइन पार करने के दौरान हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज रोड स्थित टमटम स्टैंड निवासी लल्लू मोदी शनिवार सुबह किसी काम से रेलवे लाइन पार कर रहे थे. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में उनके दोनों पैर कट गये और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

घर से बिना बताये निकले थे लल्लू मोदी

हादसे की सूचना मिलने पर लल्लू मोदी के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. उनकी बहन ने बताया कि लल्लू मोदी सुबह घर से बिना कुछ बताये निकले थे. उन्हें यह जानकारी नहीं है कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान हादसा किन परिस्थितियों में हुआ. घटना के बाद से परिजन उनकी गंभीर स्थिति को लेकर चिंतित हैं.

आरपीएफ ने पहुंचाया अस्पताल

आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था. आरपीएफ की टीम ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button