झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान,94 यात्री पकड़े गए:₹44,900 जुर्माना वसूला

रेलवे नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, 94 यात्रियों पर हुई कार्रवाई

Views: 32
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

साहिबगंज:- ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्त रुख अपना लिया है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर चलाये गये सघन टिकट जांच अभियान में 94 यात्री बिना उचित टिकट यात्रा करते पकड़े गये। रेलवे ने इनसे मौके पर ही कुल 44,900 रुपये जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान अनधिकृत तरीके से सामान ले जाने के मामलों पर भी पैनी नजर रखी गयी।

रेलवे की सख्ती,स्टेशन से ट्रेनों तक चला जांच अभियान

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक कार्तिक सिंह के निर्देश पर रेलवे मजिस्ट्रेट राहुल कुमार के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। जांच टीम ने स्टेशन पर रुकने वाली विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के टिकट खंगाले। इस दौरान बिना उचित टिकट यात्रा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी। वहीं, निर्धारित प्रक्रिया का पालन किये बिना सामान ले जाने के मामलों की भी जांच की गयी।

अभियान में आरपीएफ निरीक्षक समीर चौधरी, उपनिरीक्षक रवींद्र नाथ समेत रेलवे के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभायी। मौके पर टीटीई बीजे ठाकुर, सलिल कुमार, प्रेम शंकर पासवान और राजीव कुमार भी मौजूद रहे।

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच अभियान,94 यात्री पकड़े गए:₹44,900 जुर्माना वसूला

बिना टिकट सफर पड़ा महंगा, नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

94 यात्रियों से 44,900 रुपये की वसूली के बाद रेलवे ने साफ संदेश दिया है कि बिना उचित टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। रेलवे मजिस्ट्रेट राहुल कुमार ने यात्रियों को रेल नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान वैध टिकट रखना जरूरी है और सामान के परिवहन में भी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे बिना टिकट ट्रेन में सफर करने से बचें और सामान की बुकिंग भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही कराएं। रेलवे का उद्देश्य टिकट संबंधी अनियमितताओं पर अंकुश लगाना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए आगे भी सघन जांच अभियान चलाये जाते रहेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button