
लातेहार में खाद्य सुरक्षा को लेकर संयुक्त जांच अभियान, होटलों में मिठाई-पनीर की जांच
लातेहार। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पंचायत लातेहार एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न होटलों और खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच की गई।
जांच अभियान के दौरान होटल सेलिब्रेशन, अमूल आउटलेट, स्पार्क ब्लू, बजरंग होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध मिठाई, पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की। अभियान का उद्देश्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की निगरानी करना और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था।

इस संयुक्त अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम के साथ नगर पंचायत लातेहार के अधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। नगर पंचायत की ओर से नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, विधि सहायक (लॉ असिस्टेंट) सहित अन्य कर्मियों ने जांच में भाग लिया।
![]()




