बरहरवा में गुरु गोष्ठी, हाजिरी से अपार आईडी तक स्कूलों के कामकाज की हुई समीक्षा
Sahibganj News

बरहरवा में गुरु गोष्ठी, हाजिरी से अपार आईडी तक स्कूलों के कामकाज की हुई समीक्षा
बरहरवा। स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रॉबिन मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति, अपार आईडी निर्माण, मध्याह्न भोजन योजना तथा विभागीय पोर्टल पर आंकड़ों को अपडेट करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
उपस्थिति और डिजिटल रिकॉर्ड पर जोर
बैठक में विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने, ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) से संबंधित जानकारी अपलोड करने और इंस्पायर्ड अवार्ड योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा यू-डायस के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेट करने की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

एमडीएम और बुनियादी शिक्षा की समीक्षा
गुरु गोष्ठी में कम नामांकन वाले विद्यालयों की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मिशन लाइफ के तहत इको क्लब की गतिविधियों, मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) और बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने विद्यालयों में संचालित योजनाओं का सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और विभागीय निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में बीपीओ दीपक मंडल, बीपीएम अली हसन, बीआरपी शमसुल कबीर, नसीमुद्दीन, आरिफ राजा, एमआईएस राहुल, एमडीएम ऑपरेटर शिव कुमार तथा शिक्षक मो. शरीफुल, सदेमान, गुलाम नूर, डब्लू, बासुदेव, रज्जाक और मोज्जम सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()




