झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

काठीकुंड की घटना के विरोध में पाकुड़ में कैंडल मार्च, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

केकेएम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाला मार्च, कार्रवाई नहीं होने पर झारखंड बंद की चेतावनी

Views: 28
0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second

पाकुड़ संवाददाता। दुमका जिले के काठीकुंड में 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में मंगलवार को पाकुड़ में छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। केकेएम कॉलेज के आदिवासी कल्याण बालक एवं बालिका छात्रावास के विद्यार्थियों ने घटना में शामिल आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज करते हुए झारखंड बंद का आह्वान किया जाएगा।

काठीकुंड की घटना के विरोध में पाकुड़ में कैंडल मार्च, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

रवींद्र चौक से अंबेडकर चौक तक निकाला मार्च

कैंडल मार्च रवींद्र चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। इसके बाद छात्र-छात्राएं सिद्धू-कान्हू पार्क पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर विद्यार्थियों ने न्याय की मांग की और घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं छात्रा कमल मुर्मू ने कहा कि बीते 9 अक्टूबर को काठीकुंड में नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी में देरी पर चिंता जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से सवाल

कमल मुर्मू ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार और पुलिस को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा दोष सिद्ध होने पर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने स्पष्ट किया कि वे केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा और झारखंड बंद का आह्वान किया जाएगा।

मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च के समापन पर सिद्धू-कान्हू पार्क के समीप मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत किशोरी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। मौके पर अजय हेंब्रम, रोजी मरांडी, संतोष मरांडी, सनोतिनी टुडू, रहना सोरेन, सनतू पहाड़ीन और दिनेश टुडू समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button