Views: 310
0 0
पलामू मे राजा मेदिनीराय व निलाम्बर-पिताम्बर के अपमान को आजसू पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू मे राजा मेदिनीराय व निलाम्बर-पिताम्बर के अपमान को आजसू पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी

पलामू:- पलामू के पराक्रमी राजा मेदिनीराय व स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक निलाम्बर पिताम्बर की प्रतिमा मेदिनीनगर समाहरणालय परिसर में राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को लगा था। लगातार लोग माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दे रहे थे।अपराधियों के जैसा सदर एसडीओ अनुराग तिवारी ने रात्री मे तीनो प्रतिमा को तोड़ कर हटा दिया। न तो राजनितिक…

पलामू मे राजा मेदिनीराय व निलाम्बर-पिताम्बर के अपमान को आजसू पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी
Read Time:2 Minute, 43 Second
पलामू मे राजा मेदिनीराय व निलाम्बर-पिताम्बर के अपमान को आजसू पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी

पलामू:- पलामू के पराक्रमी राजा मेदिनीराय व स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक निलाम्बर पिताम्बर की प्रतिमा मेदिनीनगर समाहरणालय परिसर में राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को लगा था। लगातार लोग माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दे रहे थे।अपराधियों के जैसा सदर एसडीओ अनुराग तिवारी ने रात्री मे तीनो प्रतिमा को तोड़ कर हटा दिया। न तो राजनितिक दल के लोग न समाजिक संगठन के लोगों से किसी तरह की वार्ता की। और ऐसे समय में प्रतिमा हटाया गया जिसके दुसरे दिन राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पलामू दौरा था। इन महापुरुषों के अपमान पर राज्य के मुख्यमंत्री ने संज्ञान तक नही लिया। पलामू के उपायुक्त शशि रंजन कहते हैं कि बड़ी प्रतिमा लगायी जाएगी।मगर कहाँ और कब तक? इसका कोई जवाब नहीं है। स्थानीय संडर्स बांध नावाटोली में शहिद निलाम्बर पिताम्बर की प्रतिमा पुर्व बिधान सभा अध्यक्ष ने लगवाई है मगर वह स्थान पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।आजसू पार्टी के लोगों ने लगातार उपायुक्त निगम आयुक्त को संज्ञान में दिया है। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह झारखण्डी जनता का अपमान हैं। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर मे समाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता से वार्ता की जिसमें मुख्य रूप से शत्रुधन कुमार शत्रु, अधिवक्ता बिनोद सोनी, रंजन कुमार सिंह सुनिल मेहता, यज्ञनारायण मेहता समेत कई लोग शामिल हुए।पिछले 12 दिसम्बर से कई समाजिक संगठन पलामू समाहरणालय मे प्रतिमा तोड़ने के खिलाफ अनिश्चित कालीन धारना पर बैठे हैं। जिला प्रशासन कुंभ करण की निन्द सो रही है। आजसू पार्टी महापुरुषों के अपमान पर जोरदार आन्दोलन करेगी व वर्तमान विधानसभा सत्र मे उक्त प्रश्नों को उठायेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports