पलामूट्रेंडिंग
Trending

सतबरवा के मुरमा आवासीय विद्यालय में डायल-112 पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने, अनजान लोगों से सतर्क रहने और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की दी सलाह

Views: 49
0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट,

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमा स्थित एसडीएम आवासीय विद्यालय में डायल-112 पुलिस टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतबरवा थाना प्रभारी के दिशा-निर्देश पर पहुंची पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को आपातकालीन सहायता, व्यक्तिगत सुरक्षा और पढ़ाई के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित एएसआई सुमन एक्का और मृत्युंजय महतो ने बच्चों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में या रास्ता भटक जाने पर तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। पुलिस टीम तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगी। उन्होंने बच्चों को अपने अभिभावकों का मोबाइल नंबर याद रखने की भी सलाह दी, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके।

सतबरवा के मुरमा आवासीय विद्यालय में डायल-112 पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

अनजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह

पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई अनजान व्यक्ति बिस्कुट, टॉफी या किसी अन्य प्रलोभन के जरिए बहलाने-फुसलाने की कोशिश करे, तो उसके साथ कहीं न जाएं। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने शिक्षक, अभिभावक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी दें।

लक्ष्य तय कर मेहनत करने के लिए किया प्रेरित

मृत्युंजय महतो ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण समय है। इसलिए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की खेलकूद में रुचि है, वे भी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी मेहनत करें। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से भी देश-दुनिया में पहचान बनाई जा सकती है। बच्चों को अपनी रुचि और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी गई।

प्रधानाध्यापक ने जताया आभार

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों ने अपना कीमती समय निकालकर बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में थाना के जवानों के साथ विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button