झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

लातेहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती,चला जांच अभियान

1. बिना हेलमेट और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की जांच,पुलिस ने कसा शिकंजा

Views: 17
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

लातेहार संवाददाता। लातेहार में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन यातायात जांच अभियान चलाया गया।

लातेहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती,चला जांच अभियान

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वालों तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों की जांच की गई। इसके अलावा ब्रेथ एनालाइजर की मदद से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई।

लातेहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती,चला जांच अभियान

पुलिस ने रैश ड्राइविंग, ट्रिपल लोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कानूनी कार्रवाई की। इस दौरान नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया।

पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button