स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Pakud News

Views: 10
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second

साहिबगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार शनिवार, 10 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमिटी साहिबगंज की ओर से काला दिवस मनाते हुए विरोध-प्रदर्शन और मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी की तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

साहिबगंज में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर गांधी चौक, चौक बाजार, स्टेशन चौक, एलसी रोड, सब्जी मंडी, ग्रीन होटल और कॉलेज रोड होते हुए पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी बांधकर और काला गमछा धारण कर अपना विरोध दर्ज कराया।

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि काला दिवस लोकतंत्र और देश के करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जनता और विपक्ष के मन में गंभीर सवाल हैं। ऐसे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता को लेकर उठने वाले सवाल लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय हैं। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। जनता के वोट देने के अधिकार से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

Loading

साहिबगंज में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button