नावा बाजार:बसना पंचायत से तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालु, मुखिया ने अंगवस्त्र देकर किया रवाना


नावा बाजार/पलामू :-पलामू जिले के नाम बाजार थाना क्षेत्र के बसना पंचायत क्षेत्र से तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को पंचायत की मुखिया सुगंधा देवी, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजबली महरा एवं मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी मुन्ना रवि ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों के वाहनों को रवाना किया।
तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालु महाकालेश्वर, चित्रकूट, अयोध्या, विंध्याचल और बनारस स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं के 17 अक्टूबर को वापस लौटने का कार्यक्रम है।
इस अवसर पर मुखिया सुगंधा देवी ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा से लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।
वहीं, तीर्थ यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुखद एवं सुरक्षित वापसी की कामना की।
मौके पर विनय पांडे, राजबली म्हारा,मुन्ना राम, गोखला मिश्रा,विजय पांडे, राजेंद्र पांडे, धनंजय पांडे, जितेंद्र मांझी, सोनू शेखर, सौरव पांडे समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
![]()




