झारखंड समाचारट्रेंड्सपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

रूपी सोरेन के निधन से पाकुड़ में शोक की लहर, नेताओं ने जताई गहरी संवेदना

pakud news

Views: 24
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second

पाकुड़ संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन की खबर से पाकुड़ समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

राजमहल सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, समाजसेवी सह पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम तथा एआइएमआइएम के पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर ने शोक व्यक्त किया।

रूपी सोरेन के निधन से पाकुड़ में शोक की लहर, नेताओं ने जताई गहरी संवेदना

मां का साया उठना अपूरणीय क्षति : विजय हांसदा
राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने हेमंत सोरेन समेत पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

पिता के बाद मां को खोना बड़ा आघात : हेमलाल मुर्मू
लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद परिवार को यह एक और गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का सरल और स्नेहिल व्यक्तित्व हमेशा लोगों के बीच स्मरणीय रहेगा।

सोरेन परिवार के साथ झारखंड के लिए भी क्षति : अजहर इस्लाम
समाजसेवी सह पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हेमंत सोरेन और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में उन्हें संबल मिलने की कामना की।

रूपी सोरेन का जाना बेहद पीड़ादायक : अजीजुल इस्लाम
झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार ने अपना मजबूत मातृ साया खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों और शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

अकील अख्तर ने की मगफिरत की दुआ
एआइएमआइएम के पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताते हुए हेमंत सोरेन और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मरहूमा की मगफिरत, रूह के सुकून और परिवार को इस दुख को सहने के लिए सब्र की दुआ की।

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button