स्थानीय समाचार

SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन ड्राइव एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Views: 8
0 0
Read Time:8 Minute, 6 Second

SIR प्रक्रिया की प्रगति का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा, डिजिटाइजेशन ड्राइव एवं मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

गढ़वा:- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का पलामू प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।

गढ़वा आगमन पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रमंडलीय आयुक्त का स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत RK गोविन्द +2 हाई स्कूल एवं पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जाटा तथा 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्री बंशीधर नगर के प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं पंचायत सचिवालय, नरही का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने SIR प्रक्रिया के तहत संचालित डिजिटाइजेशन ड्राइव, जनसुनवाई कार्यक्रम, फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रक्रिया सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यों की स्थिति, प्रक्रिया एवं गुणवत्ता की जानकारी ली तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण में कार्य संतोषजनक, लोगों से संवाद कर जानी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर SIR से संबंधित कार्य संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाए गए। मौके पर उपस्थित नागरिकों से प्रमंडलीय आयुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सीधे संवाद कर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी ली। नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान पात्र नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के लिए उन्हें आवश्यक सहयोग एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने भी अधिकारियों एवं कर्मियों को SIR कार्यों की निरंतर निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा किसी भी पात्र मतदाता को प्रक्रिया से वंचित न रहने देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

गढ़वा जिले में अब तक लगभग 27 हजार मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़े गए

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं अधिक समावेशी बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले में फॉर्म-6 के माध्यम से लगभग 27,000 मतदाताओं के नाम जोड़े जा चुके हैं।

प्रमंडलीय आयुक्त ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष पात्र नागरिकों तक भी पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क कार्यक्रम

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर 2026 को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से आम नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित जानकारी, आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दस्तावेजों के संबंध में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ऐसे पात्र नागरिक, जो किसी कारणवश पुनरीक्षण प्रक्रिया से छूट गए हैं, उन्हें चिन्हित कर घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने का कार्य किया जाएगा।

इस विशेष अभियान के दौरान अनाथ व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर, सेक्स वर्कर्स तथा अन्य छूटे हुए पात्र नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

पारदर्शी एवं समावेशी मतदाता सूची के निर्माण पर जोर

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं समावेशी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि जिले में SIR प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित अपने विवरण की जांच करें तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक सुधार अथवा नाम जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

औचक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-ERO कुमार मयंक भूषण, 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-ERO प्रभाकर मिर्धा, उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा सहित संबंधित AERO, Additional AERO एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button