राहुल-प्रियंका की हिरासत पर पाकुड़ में उबाल,युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Pakud News

पाकुड़ संवाददाता।राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों को दिल्ली में हिरासत में लिये जाने के विरोध में पाकुड़ जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और लोकतंत्र, संविधान तथा मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग उठायी।
निर्वाचन आयोग तक मार्च के दौरान हिरासत
युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इंडिया गठबंधन के सांसद संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने मार्च को रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। बाद में सभी को न्यू पुलिस लाइन, किंग्सवे कैंप से रिहा कर दिया गया।

मतदाता अधिकारों पर उठायी आवाज
पाकुड़ में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का समाधान लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।
![]()




