धनबादझारखंड समाचारब्रेकिंग न्यूज़

परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि

Views: 50
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
  • झरिया में आयोजित कार्यक्रम में वीरता और बलिदान को किया गया नमन

धनबाद, 1 जुलाई

धनबाद के झरिया में बुधवार को अब्दुल हमीद की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम शहीद अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद कैसर, राष्ट्रीय अध्यक्ष शान ए रहमत, प्रोफेसर एस.एन तांती, मोहम्मद आबिद तथा गुलगुल्ला बाबा ट्रस्ट के संस्थापक नाहौदा मुजफ्फर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अब्दुल हमीद की वीरता और बलिदान देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि शहीद की शहादत दिवस 10 सितंबर 2026 को झरिया में बड़े स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि

उल्लेखनीय है कि अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई 1933 को हुआ था और 10 सितंबर 1965 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के कई पैटन टैंकों को नष्ट कर दिया था। मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की, जिसके लिए उन्हें देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button