झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

SHG की दीदियों की आय बढ़ाने पर फोकस, सकरीगली AGM में लखपति दीदी अभियान को गति देने का संकल्प

Pakud News

Views: 34
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

साहिबगंज : स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सकरीगली संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा (AGM) में महत्वपूर्ण मंथन हुआ. एक अक्टूबर को आयोजित AGM में SHG की नियमितता से लेकर बैंक लिंकेज, आजीविका गतिविधियों और लखपति दीदी अभियान तक की समीक्षा की गयी. महिलाओं की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और संकुल संगठन को और मजबूत करने को आगामी कार्ययोजना का प्रमुख केंद्र बनाया गया.

सालभर के कामकाज का लेखा-जोखा

AGM में संकुल संगठन की वार्षिक प्रगति, उपलब्धियों और वित्तीय स्थिति का जायजा लिया गया. बैंक लिंकेज की स्थिति, SHG की नियमितता, e-KYC और आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही आने वाले समय के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की रणनीति पर चर्चा हुई.

‘समूह मजबूत होगा तो महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर’

कार्यक्रम में BPM, साहिबगंज सदर ने SHG और संकुल संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय और नियमित अनुश्रवण पर जोर दिया. DPM ने सखी मंडल की सदस्यों की आय में वृद्धि को प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम करने की बात कही.

SHG की दीदियों की आय बढ़ाने पर फोकस, सकरीगली AGM में लखपति दीदी अभियान को गति देने का संकल्प

BPO-FI, साहिबगंज सदर ने बैंक लिंकेज को मजबूत करने, SHG की नियमित गतिविधियां सुनिश्चित करने और आजीविका के साधनों को बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की अपील की.

बड़ी संख्या में पहुंचीं SHG की दीदियां

AGM में पंचायत समिति सदस्य, DPM, DFM, BPM, CC, BAP, IPRP, कैडर, बैंक प्रतिनिधि और संकुल संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए. बड़ी संख्या में SHG की दीदियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को व्यापक बनाया. अंत में सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया गया.

Loading

SHG की दीदियों की आय बढ़ाने पर फोकस, सकरीगली AGM में लखपति दीदी अभियान को गति देने का संकल्प

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button