झारखंड समाचारगढ़वास्थानीय समाचार
Trending

Garhwa:बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने 7 किमी पैदल चलकर सुखनदी गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया मौके पर समाधान

Garhwa news

Views: 23
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

गढ़वा/बरडीहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल करते हुए अपने आवास से लगभग 7 किलोमीटर पैदल चलकर सुखनदी गांव का दौरा किया। गांव पहुंचकर उन्होंने सार्वजनिक चबूतरे पर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं सुनीं।

Garhwa:बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने 7 किमी पैदल चलकर सुखनदी गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया मौके पर समाधान

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से जर्जर रास्तों की समस्या उठाई। इस पर बीडीओ ने स्वयं ग्रामीणों के साथ पैदल चलकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित मुखिया को निर्देश दिया कि प्रस्ताव को ग्राम सभा में लाकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।

Garhwa:बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने 7 किमी पैदल चलकर सुखनदी गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया मौके पर समाधान

वन विभाग से जुड़े मामलों में ग्रामीणों ने शिकायत की कि छोटे-छोटे कारणों पर नोटिस और एफआईआर जारी होने से उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर बीडीओ ने वन अधिकार अधिनियम की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को वन अधिकार समिति गठन का निर्देश दिया तथा सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए आवेदन प्रक्रिया अपनाने को कहा।

बीडीओ ने पौधारोपण क्षेत्र का भी निरीक्षण किया और वनकर्मी से वार्ता कर ग्रामीणों को पशुओं के लिए घास काटने की अनुमति दिलवाई। साथ ही 35 ग्रामीणों को मिले नोटिस के मामले में वन विभाग से समन्वय कर स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।

इसके बाद बीडीओ लेवाटांड आदिवासी बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर पेंशन एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन किया तथा कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान किए जाएं। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में अनियमितता एवं साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Loading

Garhwa:बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने 7 किमी पैदल चलकर सुखनदी गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया मौके पर समाधान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button