स्थानीय समाचार

माओवादी संगठन ने दूरूप गांव के निर्माणाधीन मोबाइल टावर को आग लगाया, सोलर पैनल को तहस-नहस किया

माओवादी संगठन ने दूरूप गांव के निर्माणाधीन मोबाइल टावर को आग लगाया, सोलर पैनल को तहस-नहस किया

महुआडांड़:- माओवादी संगठन ने एक बार फिर महुआडांड़ अंतर्गत नेतरहाट थाना क्षेत्र के दूरूप पंचायत में बड़ी घटना को अंजाम दिया। दूरूप गांव के निर्माणाधीन बीएसएन मोबाइल नेटवर्क के टावर में आगजनी कर उपस्थिति दर्ज कराई। शनिवार दिनदहाड़े लगभग 11 बजे भागपा माओवादी संगठन के आधा दर्जन हथियारबंद दस्ता दूरूप गांव में पहुंचा। गांव में अर्धनिर्मित बीएसएन टावर के चेबंर में आग लगाई, टावर के सोलर पैनल कुचलकर छतिग्रसत किया।

दूरूप गांव से निकलकर माओवादी दो किलोमीटर दूर दौना गांव में पहुंचे। वहां खड़े नेटवर्क के टावर के सोलर पैनल को कुचकर एवं वायर कनेक्शन को तहस-नहस किया। फिर जंगल की ओर निकल गये।

इससे घटना के बाद दोनो गांव के ग्रामीणों में डर का माहौल बना है। बताया जा रहा है, इस आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को माओवादी के इनामी माओवादी नक्सली छोटू खेरवार के दस्ते ने अंजाम दिया है। इससे पूर्व भी दौना गांव स्थित टावर पर छोटू खेरवार के दस्ते के द्वारा आगजनी कि गई थी।

माओवादी संगठन ने दूरूप गांव के निर्माणाधीन मोबाइल टावर को आग लगाया, सोलर पैनल को तहस-नहस किया

प्रखंड का दूरूप और दौना गांव आज भी नेटवर्क विहिन क्षेत्र है, एवं अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। नेटवर्क कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। बीएसएन और एयरटेल के नेटवर्क लगाये जा रहें है। लेकिन माओवादी संगठन द्वारा कार्य को बार-बार बंद करा दिया जाता है, पूर्ण नही होने दिया जा रहा।

क्योंकि बूढ़ा पहाड़ छोड़ने के बाद से दूरूप के जंगल माओवादी सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। कई बार सूचनाएं आती रही है, माओवादी कमांडर छोटू खरवार इसी एरिया को अपना अस्थायी ठिकाना बनाए हुए है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button