बोरियो में स्थानीय पोषक व्यंजन प्रतियोगिता, जैस्मिता हांसदा रहीं प्रथम
बोरियो में पोषक व्यंजन प्रतियोगिता, जैस्मिता हांसदा प्रथम

बोरियो। राष्ट्रीय पोषण माह 2.0 के तहत बोरियो बाल विकास परियोजना में स्थानीय पोषक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड परिसर में आयोजित परियोजना स्तरीय प्रतियोगिता में पंचायत स्तर से चयनित सहायिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नागेश्वर साव के नेतृत्व में किया गया।
स्थानीय पोषक सामग्री से तैयार हुए व्यंजन
प्रतियोगिता में सहायिकाओं ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मिलेट, हरी साग-सब्जियों, दाल और अन्य पोषक सामग्री से तैयार व्यंजनों को रेसिपी और फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने व्यंजनों के पोषण संबंधी महत्व की भी जानकारी दी।

जैस्मिता हांसदा प्रथम
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जैस्मिता हांसदा ने प्रथम, शांति देवी ने द्वितीय और मेरी बिना किस्कु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों चयनित प्रतिभागियों को बीडीओ नागेश्वर साव ने पुरस्कृत किया।
30 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता
परियोजना स्तर पर चयनित तीनों सहायिकाएं अब 30 सितंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बोरियो बाल विकास परियोजना का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला स्तर के बाद चयनित प्रतिभागियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के दौरान महिला पर्यवेक्षिका निशिता कुमारी, निशा कुमारी, अंजली किस्पोट्टा, आरती कुमारी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
![]()





