झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर 48 वाहनों की जांच, 50,500 रुपये का ई-चालान

latehar news

Views: 12
0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

लातेहार। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर सोमवार को लातेहार थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार और प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राम लखन बर्नवाल के नेतृत्व में सर्किट हाउस के पास दुपहिया और तीनपहिया वाहनों की जांच की गयी।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर 48 वाहनों की जांच, 50,500 रुपये का ई-चालान

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। कुल 48 वाहनों से 50,500 रुपये का ई-चालान किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के प्रति जागरूक भी किया।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर 48 वाहनों की जांच, 50,500 रुपये का ई-चालान

जिला परिवहन कार्यालय की ओर से बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आगे भी वाहन जांच और जागरूकता अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button