बोहरा शिव मंदिर में विधि-विधान से हुई अनंत पूजा, श्रद्धालुओं ने धारण किया अनंत सूत्र
pakud news

बरहरवा। भद्रपद शुक्ल चतुर्दशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को मेन रोड स्थित बोहरा शिव मंदिर में अनंत चतुर्दशी की पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।
मंदिर के पुजारी केशव जोशी ने वैदिक विधि-विधान से भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना करायी। इसके बाद श्रद्धालुओं को भगवान अनंत की कथा सुनायी गयी। कथा श्रवण के बाद भक्तों ने 14 गांठों वाला अनंत सूत्र धारण किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और अनंत चतुर्दशी के व्रत में शामिल हुए। महिलाओं ने भगवान विष्णु, माता यमुना और शेषनाग की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
पूजा के समापन पर आरती की गयी और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ के जयघोष से गूंज उठा।
![]()





