स्थानीय समाचार
Trending

772 स्वरों में गूंजा वंदे मातरम्, देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

Views: 16
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

772 स्वरों में गूंजा वंदे मातरम्, देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

लातेहार। स्टेशन स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में शुक्रवार को नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गान कराया गया। सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के 772 प्रतिभागियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया। सामूहिक गान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में एसएसबी 32वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट हिमांशु राठौर और उप निरीक्षक अनिल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सामूहिक गान में हिस्सा लिया। आयोजन का मकसद बच्चों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम केवल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तक सीमित नहीं रहा। जिले के छह अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी सामूहिक वंदे मातरम् गान कराया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सरयू प्रसाद सिंह, सचिव विवेक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकासकांत पाठक और प्रधानाचार्य राजवल्लम शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

डिप्टी कमांडेंट हिमांशु राठौर ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम बच्चों को देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर देते हैं। सामूहिक गान के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button