स्थानीय समाचार

सड़क निर्माण में संवेदक की भारी लापरवाही जगह-जगह पर पड़े दरार

सड़क निर्माण में संवेदक की भारी लापरवाही जगह-जगह पर पड़े दरार

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

लातेहार:- जिला के मनिका प्रखंड मुख्यालय के रांकिकला पंचायत स्थित कुई गांव से ढावाकरम टोला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण किए गए सड़क में संवेदक के द्वारा लीपा-पोती कर सरकार के इस जनकल्याणकारी योजना में पानी फेरने का काम किया गया है। वहीं सड़क के निर्माण में भारी लापरवाही बरतते हुए मिट्टी में ही अलकतरा बिछाने का काम किया गया है साथ ही सड़क निर्माण में गुणवत्ता की भारी कमी देखी जा रही है,पहली बारिश में ही सड़क की दुर्दशा काफी खराब हो गई है,जगह-जगह पर सड़क में दरार पड़ गए हैं स्थिति ऐसी है कि लोगों के हाथ से ही सड़क उखड़ जा रहा है।

सड़क निर्माण में संवेदक की भारी लापरवाही जगह-जगह पर पड़े दरार

वहीं गांव के ग्रामीण बताते हैं कि सड़क निर्माण के समय हम लोग संवेदक को कई बार बोले की गुणवत्तापूर्ण काम करवाइए लेकिन संवेदक अपने मनमानी तरीके से ही सड़क का निर्माण करवाया जिससे कि कुछ महीनो में ही इस सड़क में जगह-जगह पर दरार पड़ गए। पूर्व में जब पुल में दरार पड़ गया था तो बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान के द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया था लेकिन फिर भी संवेदक के द्वारा इसमें कोई सुधार नहीं किया गया। वहीं जब संवेदक से इस विषय में बात की जाती है तो 5 साल की गारंटी है मरम्मत करवा दी जाएगी बोलकर अपनी गलती को छिपाने का काम करते हैं

सड़क निर्माण में संवेदक की भारी लापरवाही जगह-जगह पर पड़े दरार

लेकिन सोचने की बात यह है कि सड़क निर्माण के कुछ महीनों बाद ही इसकी मरम्मत की बात की जा रही है तो इस सड़क का निर्माण कितना गुणवत्ता पूर्ण किया गया होगा और इससे लोगों को कितना दिन तक आवागमन में सहूलियत मिलेगी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार व जिला प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर सड़क निर्माण में सुधार करवाने का मांग किया है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button