पोक्सो मामले के आरोपी की तलाश में तीनपहाड़ पहुंची दिल्ली पुलिस, घर पर नहीं मिला युवक
pakud news

कोटालपोखर संवाददाता। पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले के आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के कृतिनगर थाना की पुलिस गुरुवार को तीनपहाड़ पहुंची। तीनपहाड़ थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने अयोध्या गांव स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन युवक मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम को बिना गिरफ्तारी के लौटना पड़ा।
नाबालिग ने लगाया था गंभीर आरोप
पुलिस सूत्रों के अनुसार, साहिबगंज जिले की आदिम जनजाति समुदाय से जुड़ी एक नाबालिग लड़की काम के सिलसिले में दिल्ली गई थी। वहां उसने तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव निवासी हुसैन नामक युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर दिल्ली के कृतिनगर थाना में पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कृतिनगर थाना के हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार गुरुवार को तीनपहाड़ पहुंचे। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस की सहायता से अयोध्या गांव में आरोपी के घर की तलाशी ली। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल छापेमारी के दौरान आरोपी के नहीं मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
![]()





