झारखंड समाचारट्रेंडिंगपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

महेशपुर में SIR-2026 की सुनवाई,आठ मतदान केंद्रों के सैकड़ों मतदाताओं के मामलों की हुई जांच

pakud news

Views: 32
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

पाकुड़ संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत गुरुवार को महेशपुर प्रखंड में चार स्थानों पर सुनवाई आयोजित की गई। महेशपुर ब्लॉक परिसर, भेटाटोला, सीतारामपुर और छक्कूधारा में आयोजित सुनवाई के दौरान आठ मतदान केंद्रों से संबंधित नोटिस प्राप्त मतदाताओं के मामलों की सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनकी अधिकारियों और निर्वाचन कर्मियों ने जांच की। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद निर्वाचन नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही, नोटिस से संबंधित मामलों में मतदाताओं का पक्ष भी दर्ज किया गया।

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव समेत अन्य पदाधिकारी और निर्वाचन कर्मी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की गई।

महेशपुर में SIR-2026 की सुनवाई,आठ मतदान केंद्रों के सैकड़ों मतदाताओं के मामलों की हुई जांच

निर्वाचन पदाधिकारियों ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित हों और पुनरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग करें।

अधिकारियों ने कहा कि SIR-2026 के तहत दस्तावेजों की जांच और सुनवाई का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। समय पर दस्तावेज उपलब्ध कराने से पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने में मदद मिलेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button