झारखंड समाचारक्राइमब्रेकिंग न्यूज़रांचीस्थानीय समाचार
Trending

Ranchi News:विवाद के बाद ऑटो चालक की मौत,हत्या का मामला दर्ज:दो गिरफ्तार

Ranchi News

Views: 6
0 0
Read Time:3 Minute, 55 Second

रांची/तुपुदाना। धुर्वा थाना क्षेत्र के शहीद मैदान में सोमवार शाम हड़िया दुकान के पास हुए विवाद के बाद एक ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चुटिया थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी रोड नंबर आठ निवासी शोभनाथ राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद शोभनाथ के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ranchi News:विवाद के बाद ऑटो चालक की मौत,हत्या का मामला दर्ज:दो गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, शोभनाथ सोमवार शाम करीब 6:45 बजे अपने 18 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार को फोन कर शहीद मैदान के पास कुछ लोगों से विवाद होने की जानकारी दी थी। इसके बाद सन्नी अपने भाई किशन कुमार और दोस्तों प्रियांशु सिंह व लल्लू कुमार के साथ करीब 7:10 बजे वहां पहुंचा।

बताया गया कि शांति देवी की हड़िया दुकान के पास शोभनाथ ने संदीप पासवान, रंजीत और राजेंद्र तिर्की उर्फ बाबा को पहचाना। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। परिजनों और अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद सन्नी और उसके साथी शोभनाथ को लेकर वहां से निकलने लगे।

इसी दौरान शोभनाथ को याद आया कि उनका मोबाइल दुकान के पास छूट गया है। वह मोबाइल लेने के लिए दोबारा अकेले दुकान की ओर चले गए। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उनके साथ फिर मारपीट की गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर सन्नी और उसके साथी उन्हें खोजते हुए दुकान के पास पहुंचे। वहां शोभनाथ घायल अवस्था में मिले।

परिजन उन्हें तत्काल गुरुनानक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक के बेटे सन्नी कुमार के बयान पर धुर्वा थाने में संदीप पासवान, रंजीत, राजेंद्र तिर्की उर्फ बाबा समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में मारपीट के दौरान शोभनाथ को गंभीर चोट पहुंचाने और उनकी मौत होने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राजेंद्र तिर्की उर्फ बाबा और दशरथ यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button