झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
उपायुक्त ने किया साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन


संवाददाता
लातेहार:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी गरिमा सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा।जिसे उपायुक्त ने क्रमवार तरीके से सुन सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए समाधान की बाट कही।इस जनता दरबार में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। जो मुख्य रूप से कूप निर्माण, नियोजन, जमीन रशीद, अबूआ आवास आदि से संबंधित आवेदन आये। जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया ।
![]()



