आजसूलातेहार
Trending

चकला में आजसू का करम मिलन समारोह: सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश,महिलाओं को मिली साड़ी

Latehar News

Views: 13
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

चंदवा प्रखंड के चकला गांव में आजसू पार्टी की ओर से करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा।

चकला में आजसू का करम मिलन समारोह: सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश,महिलाओं को मिली साड़ी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे एवं मनोज तुरी ने किया।

इस अवसर पर करम व्रत करने वाली महिलाओं और बच्चियों के बीच लाल पाड़ साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी पाकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे ने कहा कि करम पर्व प्रकृति और समाज के बीच संतुलन का संदेश देता है। इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

वहीं मनोज तुरी ने कहा कि करम पर्व झारखंड की पहचान है, जो परिवार की खुशहाली, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

कार्यक्रम में बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू दास, नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, मुखिया रंजिता एक्का, अमर उरांव, पवन कुमार, सुमित कुमार, अमित लोहरा सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम पर्व मनाया गया और लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Loading

चकला में आजसू का करम मिलन समारोह: सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश,महिलाओं को मिली साड़ी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button