बालूमात,लातेहार:शांतिपूर्ण धरने पर जनप्रतिनिधि की चुप्पी पर AIMIM की कड़ी प्रतिक्रिया
Balumath News

बालूमात (लातेहार)।
कोलियांचल क्षेत्र में धूल प्रदूषण और कोयला वाहनों के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू नहीं होने से परेशान स्थानीय जनता, छात्रों, व्यवसायियों और महिलाओं ने दो दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आने पर असंतोष बढ़ गया है।

धरना स्थल पर लोगों ने मुख्य रूप से सड़क पर उड़ती धूल, भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
इस मुद्दे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। AIMIM लातेहार विधानसभा प्रभारी सरवन पासवान ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं पर आवाज नहीं उठाते, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने कहा कि यदि जनता के मुद्दों को सदन में नहीं उठाया जाएगा, तो फिर प्रतिनिधित्व का वास्तविक अर्थ क्या रह जाता है। सरवन पासवान ने मांग की कि बालूमात क्षेत्र में कोल वाहनों के लिए तुरंत नो-एंट्री लागू की जाए तथा धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी छिड़काव सहित ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने आगे कहा कि AIMIM हमेशा शांति, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों में विश्वास रखती है और जनता की समस्याओं के समाधान तक उनके साथ खड़ी रहे.
![]()




