स्थानीय समाचार
Trending

बाबा गणिनाथ जयंती पर लातेहार में जुटा मद्धेशिया समाज, पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Views: 47
1 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

बाबा गणिनाथ जयंती पर लातेहार में जुटा मद्धेशिया समाज, पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूमलातेहार। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा, लातेहार  के तत्वावधान में समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की चतुर्थ वार्षिक जयंती शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में मनाई गई। समारोह में लातेहार के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों से समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा गणिनाथ गोविन्द जी की पूजा-अर्चना से हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।

जयंती समारोह में धार्मिक आयोजन के साथ मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल का भी अवसर मिला। बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जादूगर के शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों और युवाओं ने कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया।

समारोह में झारखंड प्रदेश के महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार बिनु और लातेहार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रमाकांत गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बाबा गणिनाथ गोविन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा गणिनाथ के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है।

समारोह में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भागीदारी रही। विभिन्न जिलों से पहुंचे समाज के लोगों के एक मंच पर जुटने से आपसी मेलजोल भी बढ़ा। आयोजन के अंत में सामूहिक भोजन और महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति और समाज के कार्यकर्ताओं की भूमिका रही। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा, लातेहार प्रखंड के महामंत्री सह पूजा समिति के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने आयोजन की जानकारी दी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button