पाकुड़ रेलवे परिसर में ATVM मशीन का शुभारंभ, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा
Pakud News

पाकुड़ संवाददाता । मालगोदाम रोड स्थित रेलवे परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन स्टेशन प्रबंधक पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम और वार्ड पार्षद निभा देवी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।
उद्घाटन के बाद अफजल शेख ने इस मशीन से पाकुड़ से राजग्राम की यात्रा के लिए पहला टिकट लेकर ATVM सेवा का शुभारंभ किया।
लंबे समय से उठ रही थी सुविधा की मांग
स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों द्वारा लंबे समय से इस क्षेत्र में टिकट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए मालगोदाम रोड पर ATVM मशीन स्थापित की गई है।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से यात्रियों को मुख्य टिकट काउंटर तक जाने और लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से राहत मिलेगी।
हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ
वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि इस नई सुविधा से नगर परिषद क्षेत्र के लगभग नौ वार्डों और आसपास की करीब 20 पंचायतों के सैकड़ों-हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पार कर मुख्य काउंटर तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की भी बचत होगी।
पहला टिकट अफजल शेख ने लिया
ATVM मशीन के उद्घाटन के बाद अफजल शेख ने सबसे पहले इस नई सुविधा का उपयोग करते हुए पाकुड़ से राजग्राम की यात्रा के लिए टिकट प्राप्त किया।
वार्ड पार्षद ने इस सुविधा के लिए मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया।
रेलवे अधिकारियों और संगठनों की रही मौजूदगी
इस मौके पर वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल, मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, राजू कुमार, संतोष ठाकुर, दयाशंकर प्रसाद सहित ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला समेत कई अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह नई सुविधा यात्रियों के लिए टिकट व्यवस्था को और अधिक सरल एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
![]()




