झारखंड समाचारट्रेंडिंगलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

Latehar:जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Latehar News

Views: 12
0 0
Read Time:4 Minute, 42 Second

लातेहार।जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रगति तथा कार्यों में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Latehar:जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। जिले में कुल 1,15,103 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 81,496 का डाटा एंट्री कार्य पूर्ण हो चुका है, जो लगभग 70.80 प्रतिशत है। उपायुक्त ने शेष विद्यार्थियों का डाटा शीघ्र अपलोड कर पात्र छात्रों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

आदिम जनजाति (PVTG) योजना के अंतर्गत 4,169 परिवारों को डाकिया योजना से लाभान्वित किया जाना है, जिनमें से अब तक 3,330 परिवारों को लाभ मिल चुका है। शेष 839 परिवारों को जल्द लाभ देने के निर्देश दिए गए।

Latehar:जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर पात्र लाभुकों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा। वहीं साइकिल वितरण योजना के तहत 13,038 छात्र-छात्राओं के लक्ष्य के विरुद्ध 12,349 को साइकिल दी जा चुकी है, जबकि शेष 689 विद्यार्थियों को जल्द वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

राजस्व शाखा के अंतर्गत लंबित e-KYC, आधार सीडिंग एवं भूमि सीडिंग कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) अभियान के तहत अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा में जिला स्तरीय समिति (DLC) से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिले में नॉन-डीबीटी पेंशन से जुड़े 8,274 लंबित मामलों में से अब तक 477 का आधार सीडिंग कार्य पूरा किया गया है। उपायुक्त ने शेष 7,797 मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयरन एवं फोलिक एसिड की उपलब्धता एवं वितरण समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Latehar:जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button