
प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- प्रखंड के प्रसिद्ध देवकी बाबा धाम के पास सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसने को लेकर परिवहन विभाग की ओर से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान गुमला जिला प्रशासन, उपायुक्त दिलेश्वर कुमार महतो एवं जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो के निर्देश पर चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान देवकी बाबा धाम के समीप से गुजरने वाले वाहनों की जांच की गई। विशेष रूप से बॉक्साइट लदे ट्रकों के कागजात, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
जांच के दौरान यातायात नियमों एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बॉक्साइट ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
![]()




