गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार
प्रशासन के प्रयास ,ग्रामीणों ने फिर से किया वोट का बहिष्कार


गुमला/घाघरा:- प्रखंड के बिमरला एवं दिरगाँव पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा रोड की मांग को लेकर वोट बहिष्कार करने के मामले में प्रखंड प्रशासन ने संज्ञान लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार एवं थाना प्रभारी तरुण कुमार मंगलवार को बिमरला पहुंचकर इस मामले में ग्रामीणों के साथ बातचीत किया।
प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समझाने का प्रयास किया है लेकिन ग्रामीण अपने निर्णय पर अड़े रहे।
यहाँ बता दें कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे जरूरी होता है सड़क ।
इसके कारण ही यातायात के माध्यम से सुविधा पहुंचाई जाती है । परंतु आज भी सडक की समस्या से निजात नहीं मिला है।
जिसके करण बिमरला एवं दिरगांव दो पंचायत के ग्रामीणों ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में सड़क की मांग को लेकर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है ।
![]()




