दुःख की घड़ी में मदद को आगे आएं बंटी सिंह,दिये 50 हजार रुपये की मदद राशि
Jamshedpur news

जमशेदपुर : एग्रिको चौक के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता – पुत्र की मौत की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उन्होंने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तत्काल 50,000 रुपये की नकद राशि पीड़ित परिवार को प्रदान कर मानवता की मिसाल कायम की।

बंटी सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में परिवार के सदस्यों को खोने के दर्द को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता किसी भी रूप में उस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन संकट की घड़ी में परिवार को थोड़ी राहत जरूर प्रदान कर सकती है।
उन्होंने प्रशासन से एग्रिको दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने , पीड़ित परिवार को नियमानुसार त्वरित मदद करने तथा भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। बंटी सिंह ने कहा दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
![]()



