झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending
13 सितंबर को इस्कॉन लातेहार में मनाया जाएगा नंदोत्सव
विशेष भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्ण कथा, महाभिषेकम एवं महाप्रसाद का होगा आयोजन

Views: 16
Read Time:1 Minute, 39 Second
लातेहार। इस्कॉन लातेहार की ओर से आगामी 13 सितंबर को होटल बिलीस में नंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर इस्कॉन मंदिर में रवि प्रभु जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नंदोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई तथा भक्तों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नंदोत्सव की जानकारी देते हुए रवि प्रभु जी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेष भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्ण कथा, महाभिषेकम, भगवान के दर्शन एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से नंदोत्सव को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की सेवा और भक्ति के माध्यम से हम अपने जीवन को कृतार्थ कर सकते हैं।
बैठक में अर्जुन सखा दास प्रभु जी, आलोक जेना प्रभु जी, राजू प्रभु जी, युवराज प्रभु जी, संतोष प्रभु जी, रवि प्रभु जी समेत दर्जनों भक्त उपस्थित थे।
![]()




