जमशेदपुरझारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

जमशेदपुर में ‘जोहार पुलिस’ व्हाट्सऐप चैटबॉट की शुरुआत

मोबाइल से ही मिलेगी पुलिस सेवाओं और जरूरी जानकारियों की सुविधा, 9471167577 पर भेजना होगा ‘Hi’

Views: 13
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second

जमशेदपुर संवाददाता। नागरिकों को त्वरित, सुगम और डिजिटल माध्यम से पुलिस सेवाएं एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने बुधवार को ‘जोहार पुलिस’ व्हाट्सऐप चैटबॉट का शुभारंभ किया।

जमशेदपुर में ‘जोहार पुलिस’ व्हाट्सऐप चैटबॉट की शुरुआत

इस डिजिटल पहल के बाद जमशेदपुर के नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस से संबंधित विभिन्न सेवाओं और आवश्यक जानकारियों का आसानी से लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए नागरिकों को व्हाट्सऐप नंबर 9471167577 पर केवल ‘Hi’ लिखकर संदेश भेजना होगा।

‘Hi’ संदेश भेजने के बाद व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सेवाओं और सूचनाओं का विकल्प प्राप्त होगा। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित सेवा या जानकारी का चयन कर सकेंगे। इससे पुलिस से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को बार-बार पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तकनीक के माध्यम से पुलिस सेवाओं को आम नागरिकों तक और अधिक सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button