झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरे,इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली रवाना


जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन तड़के 4: 30 बजे अपने घोड़ाबांधा स्थित आवास के बाथरूम में फिसलकर गिर गये।
उन्होंने मस्तिष्क में गंभीर चोट लगने की बात बताई जा रही है। उन्हें तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ ने बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाने का सुझाव दिया।
फलस्वरूप उन्हें एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली ले जाया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने एक्स पर उक्त घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि वो लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
बताते चलें कि पूर्व में श्री सोरेन का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। जिसके चलते वो स्वास्थ्य को लेकर काफी सावधानी बरतते हैं। नियमित टहलने जाया करते हैं। उनके घायल होने की सूचना से शुभचिंतकों में दुःख व्याप्त है।
![]()



