लातेहार में गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा को लेकर समीक्षा बैठक, साफ-सफाई व सुविधाओं के निर्देश
नगर पंचायत ने पूजा स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, पानी टैंकर और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया आदेश

लातेहार (संवाददाता):बुधवार को आगामी गणेश पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा के सफल आयोजन को लेकर नगर पंचायत लातेहार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत लातेहार ने की।
पूजा स्थलों पर सुविधाओं के निर्देश
बैठक में गणेश पूजा के दौरान शहर में निर्धारित पूजा स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने तथा पेयजल के लिए पानी टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर भी तैयारी
इसी तरह विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भी साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। नगर प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते तैयारी पूरी करने को कहा।
अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, कनीय अभियंता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। सभी को अपने-अपने दायित्वों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नगर प्रशासन ने कहा कि दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएंगी।
![]()




