झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

साहिबगंज के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

मनोहर शर्मा और कुमार बागीश को नवाचार, डिजिटल शिक्षा, FLN और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए मिला सम्मान

Views: 30
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

कोटालपोखर संवाददाता। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए साहिबगंज जिले के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय, साहिबगंज के शिक्षक मनोहर शर्मा एवं कुमार बागीश को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों की उपलब्धि से जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।

मुसाय नायक सीता देवी एजुकेशनल ट्रस्ट, रोसड़ा, समस्तीपुर की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के तहत देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया था। इसी क्रम में साहिबगंज के दोनों शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

साहिबगंज के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

मनोहर शर्मा और कुमार बागीश विद्यालय में नवाचार, टीएलएम निर्माण, फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN), समावेशी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। शिक्षा को सरल, रोचक और प्रभावी बनाने के उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया।

समारोह में वक्ताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन को धरातल पर प्रभावी बनाने में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संयोजक सत्येंद्र कुमार नायक सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलने से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय समेत पूरे साहिबगंज जिले में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button