पाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

7 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद, बरहरवा में एसआईआर-2026 की मतदाता सुनवाई स्थगित

प्रखंड, अंचल और नगर पंचायत कार्यालय में होनी थी सुनवाई, अगली तिथि की सूचना बाद में होगी

Views: 35
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

कोटालपोखर संवाददाता। झारखंड सरकार के सभी कार्यालयों को 7 सितंबर को बंद रखने के आदेश के बाद बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में एसआईआर-2026 के तहत निर्धारित मतदाता सुनवाई स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में बरहरवा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री के 6 सितंबर को आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार ने 7 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

7 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद, बरहरवा में एसआईआर-2026 की मतदाता सुनवाई स्थगित

इसी के मद्देनजर 05-पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बरहरवा प्रखंड के मतदाताओं के लिए 7 सितंबर 2026 को निर्धारित एसआईआर-2026 से संबंधित सुनवाई स्थगित कर दी गई है। यह सुनवाई प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय, बरहरवा में होनी थी। आदेश में कहा गया है कि सुनवाई की अगली तिथि की जानकारी बाद में दी जाएगी।

मतदाताओं को सूचना देने का निर्देश

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि 7 सितंबर को सुनवाई के लिए आने वाले सभी मतदाताओं को सुनवाई स्थगित होने की सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि किसी मतदाता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पदाधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पाकुड़ को भी भेजी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button