झारखंडदुमकास्थानीय समाचार
बोरियो पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार


बोरियो/साहेबगंज
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शुक्रवार के दिन लगभग 12 बजे बोरियो प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। राज्य के 14 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को देखते हुए राजमहल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले सभी विभाग और पदाधिकारियों को दिशा निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिया गया।प्रखंड परिसर के सभागार में बैठक आयोजित की गई थी, जहां राजमहल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी और जिले के अधिकारी शामिल हुए। मौके पर उपायुक्त हेमंत सती, अपर समाहर्ता सतीश चंद्रा, एसपी कुमार गौरव, बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव, अंचलाधिकारी विजय हेमराज खालको सहित वरीय पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे।
![]()




