
Views: 21
Read Time:1 Minute, 7 Second
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘आत्मरक्षा एक विश्वास’ ने अपने छठे स्थापना दिवस के अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन आश्रय स्थल एवं रोटरी शेल्टर होम में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर स्थापना दिवस को यादगार बनाया । संस्था के सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
गौरतलब हो कि दोनों आश्रय स्थलों में शहर से बाहर के मरीजों एवं उनके परिजन इलाज के लिए यहां आकर ठहरते हैं। संस्था ने शहरवासियों से अपनी क्षमता के अनुसार इन जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर संस्था द्वारा आगामी दिनों में किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों की भी जानकारी दी गई, जिन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
![]()





इस तरह की सहायता की जरूरत अक्सर उन स्थानों पर भी होती है जहाँ औपचारिक व्यवस्था नहीं होती। मेरा अनुभव बताता है कि समय पर भोजन मिलना जीवन की बुनियादी जरूरत है।