ट्रेडिंगजमशेदपुरझारखंड

24 नवंबर को होगा टाटा स्टील हाफ मैराथन

Views: 198
0 0
Read Time:3 Minute, 54 Second
24 नवंबर को होगा टाटा स्टील हाफ मैराथन

जमशेदपुर:- चंद दिन शेष बचें है जब हजारों की संख्या में दर्जनों राज्यों से मैराथन दौड़ में भाग लेने के एथलीट प्रेमियों का जमशेदपुर शहर में जुटान होगा। जी हां, हम बात कर रहें लौह नगरी की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा स्टील द्वारा आयोजित रन ए थाॅन – 2024 के बारे में। जिसे हाफ-मैराथन के नाम से भी जाना जाता है। इस मैराथन दौड़ की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वर्ष 2023 में आयोजित मैराथन दौड़ में18 राज्यों के 5,700 से भी ज़्यादा उत्साही प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

गौरतलब हो कि यह आयोजन आगामी 24 नवंबर को होगा। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष , ऑपरेशन्स चैतन्य भानु सोमवार को रन के लिए धावकों को वितरित किए जाने वाले टी-शर्ट एवं पदक का अनावरण किया। पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस हाफ-मैराथन को भारतीय एथलीट फेडरेशन (एएफआई) द्वारा आधिकारिक रूप से स्वीकृत किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय मैराथन एवं डिस्टेंस रेस एसोसिएशन (एआईएमएस) द्वारा भी प्रमाणित किया गया है।

निम्न श्रेणियों में प्रतिभागी लेंगे हिस्सा।

  • हाफ-मैराथन (21.0975 किमी)
  • 10 किमी रन
  • 5 किमी रन
  • आनंद रन (2 किमी)

जानिए रूट : यह दौड़ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर वहीं समाप्त होगी। 21.0975 किमी की इस दूरी में प्रमुख स्थानों में सीएच एरिया, केएस लिंक रोड, डिन्डली पैच, एलआईसी ग्राउंड सोनारी, साई मंदिर और मरीन ड्राइव शामिल हैं।

रोमांचक पुरस्कार : इस आयोजन में कुल ₹ 9.5 लाख का पुरस्कार राशि रखा गया है।

समुदायिक भागीदारी : यह आयोजन स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभागियों के बीच सामूहिकता और मित्रता की भावना को प्रोत्साहित करता है।

प्रायोजक और साझेदार : लिंडे और एयर वाटर्स ने जमशेदपुर हाफ-मैराथन में टाटा स्टील के साथ साझेदारी की है।

जमशेदपुर हाफ-मैराथन एक्सपो : एक्सपो 22-23 नवंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा । यह आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।

यह दो-दिवसीय उत्सव धावकों और फिटनेस उत्साही लोगों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। एक्सपो में विविध गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है। प्रतिभागी अपने रेस बिब, टाइमिंग चिप्स और रेस किट्स प्राप्त कर सकते हैं।

विभिन्न खेल ब्रांड्स और फिटनेस कंपनियाँ अपने नवीनतम उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी।
बताते चलें कि विगत 17 नवंबर को नोवामुंडी में टाटा स्टील नोवामुंडी द्वारा रन ए थाॅन – 2024 आयोजित की गई थी। जिसमें भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

Loading

24 नवंबर को होगा टाटा स्टील हाफ मैराथन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button